सतना में गंदे और बदबूदार पानी की बढ़ती शिकायतों पर महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। संविदा एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा ठेका समाप्त कर नगर निगम स्वयं व्यवस्था संभाल सकता है।
इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद सतना नगर निगम सतर्क हुआ। महापौर के निर्देश पर फिल्टर प्लांट, केमिकल शुद्धता, टंकियों की सफाई और पेयजल सप्लाई की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दिए गए।
सतना नगर निगम सतना नदी पर 32 करोड़ रुपये की लागत से नया एनीकट बनाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को जल संसाधन विभाग की एनओसी मिल गई है। इसमें 12 एमएलडी का नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा, जिससे शहर के 13 वार्डों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।















